पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में शराब मामले में 21 गिरफ्तार

पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में शराब मामले में 21 गिरफ्तार

कटिहार एसपी के निर्देश पर शराब तस्कर एवं शराबियों के विरुद्ध जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 आरोपितों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी शिखर चौधरी ने जिला के पुलिस पदाधिकारी को शराब निर्माता, तस्कर, शराब डिलीवरी ब्वाय एवं शराबी के विरुद्ध सघन छापेमारी करने का निर्देश दिया है. उक्त आदेश के आलोक में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्ष के निर्देश पर जिला पुलिस पदाधिकारी एवं बल ने कार्रवाई करते हुए एक दिन में 21 लोगों को शराब पीने के मामले में गिरफ्तार किया है. इस दौरान पुलिस ने 27 लीटर शराब बरामद कर उसे जब्त कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >