– हत्या के मामले में 21 तथा आर्म्स एक्ट के मामले में 25 गिरफ्तार कटिहार एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस ने थाना में दर्ज कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी. फरार आरोपी के घरों की न्यायालय के निर्देश पर इश्तिहार एवं कुर्की जब्ती तामिला, जघन कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ साथ मादक पदार्थ विक्रेता, एवं पशु तस्करों पर नकेल कसने में सफलता हासिल की है. पुलिस कप्तान शिखर चौधरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अप्रैल माह में कुल 2026 लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें 967 लोगों को जेल भेजा गया. 1059 लोगों को रिकॉल पर मुक्त किया गया. हत्या के मामले में 21 व हत्या के प्रयास के मामले में 24 आरोपित गिरफ्तार हत्या के दर्ज मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 21 हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है जबकि हत्या के प्रयास के दर्ज मामले में 24 अभियुक्तों को तथा दहेज हत्या के मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया है. पुलिस ने अपहरण के मामले में 15 तथा फिरौती के लिए अपहरण के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. लूट के कांड में एक आरोपी तथा आर्म्स एक्ट के कांड में 18 आरोपी को गिरफ्तार किया है. बलात्कार एवं पोक्सो एक्ट के कांड में 25 आरोपी, एससी एसटी एक्ट में आठ आरोपी, एनडीपीसी एक्ट में 23 आरोपी, रंगदारी के मामले में तीन आरोपी तथा चोरी के मामलों में 21 आरोपी को गिरफ्तार किया है. 462 लोगों के विरुद्ध अजमानतीय वारंट में की गई कार्रवाई एसपी ने बताया कि नॉन-बेलेबल वारंट में 462 लोगों पर जबकि जमानतीय वारंट में 395 लोगों पर कार्रवाई की गई. कांड में फरार चल रहे 80 आरोपी के घरों की गई कुर्की जप्ती आदेश का तामिला किया गया तो 111 आरोपियों के घरों में इस्तेहार चश्पा किया. शराब बेचने एवं पीने में 1306 गिरफ्तार एसपी ने बताया कि मध् निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर जिला पुलिस ने लगातार छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाकर शराब के मामले में कुल 202 कांड दर्ज किया है. जिसमें शराब बेचने एवं पीने के आरोप में 1306 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की छापेमारी में 456.990 लीटर विदेशी शराब एवं 1899. लीटर देसी शराब कुल 2355 लीटर शराब बरामद किया गया है. जबकि 6639.375 लीटर जब्त शराब को विनष्ट किया गया. 19.72 लाख रुपए कराया होल्ड, 9.44 लाख कराया वापस साइबर थाना पुलिस की भी उपलब्धि बेहतर है. साइबर थाना पुलिस ने साइबर ठगी को लेकर छह मामले दर्ज किया. इन मामलों में साइबर थाना पुलिस ने 1972422 लाख रुपए को होल्ड कराया है. जबकि दर्ज कांड में करते हुए 9.44 लाख रुपया पीड़ित पक्ष को वापस कराया है. वाहन चेकिंग में 2.09 करोड़ रूपया वसूला एसपी ने बताया कि संपूर्ण जिले में जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में अप्रैल माह में कुल 13345 वाहनों से 2.09 करोड़ रूपया शमन राशि वसूल किया गया है. जिसमें बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले वाहन चालक से 77.81 लाख रुपया, ट्रिपल सवार पर जुर्माना 2.54 लाख रुपए, बिना नंबर प्लेट चल रहे वाहनों से 14000 रूपया, सीट बेल्ट नहीं धारण करने पर 2.93 लाख रुपया जुर्माना राशि वसूल किया है.
अप्रैल माह में 2026 लोगों को किया गिरफ्तार
अप्रैल माह में 2026 लोगों को किया गिरफ्तार
