जीवित व्यक्ति को किया मृत घोषित, जाने फिर क्या हुआ...?

कटिहार/ बारसोई: प्रखंड कार्यालय बारसोई का बड़ा कारनामा सामने आया है, जिसमें जीवित वयोवृद्ध को ही मृत घोषित कर दिया गया है और अब वो वयोवृद्ध सरकारी लाभ पाने के लिए दर-दर भटक रहा है. मामला प्रखंड के चौन्दी पंचायत के खिदिरपुर गांव के एक वयोवृद्ध ग्रामीण गुलाब चुनारी का है, जिसकी उम्र लगभग सौ […]

कटिहार/ बारसोई: प्रखंड कार्यालय बारसोई का बड़ा कारनामा सामने आया है, जिसमें जीवित वयोवृद्ध को ही मृत घोषित कर दिया गया है और अब वो वयोवृद्ध सरकारी लाभ पाने के लिए दर-दर भटक रहा है. मामला प्रखंड के चौन्दी पंचायत के खिदिरपुर गांव के एक वयोवृद्ध ग्रामीण गुलाब चुनारी का है, जिसकी उम्र लगभग सौ वर्ष है. अब तक उन्हें प्रखंड कार्यालय द्वारा विधवा पेंशन दिया जा रहा था. परंतु जब आधार कार्ड जोड़ने की जरूरत पड़ी तो आधार कार्ड में वह पुरुष था, जिसे प्रखंड कार्यालय की भूलवश उसे विधवा पेंशन दिया जा रहा था, जबकि उन्हें वृद्धा पेंशन देना था.

इस भूल कोसुधारने की जगह प्रखंड कार्यालय के कर्मी द्वारा उक्त वयोवृद्ध को मृत घोषित कर पेंशन सूची से ही उसका नाम हटा दिया गया. अब उक्त वयोवृद्ध व्यक्ति पेंशन एवं अन्य सरकारी सेवा के लिए दर दर भटक रहा है. इस विषय मे जदयू की जिला मीडिया संजोजक रोशन अग्रवाल ने कहा कि स्थिति संज्ञान में आते ही उक्त वयोवृद्ध पीड़ित के घर गया तथा उनसे मिल कर उनकी समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. उन्होंनेकहा कि प्रखंड कर्मी की यह लापरवाही बर्दाश्त करने योग्य नहीं है. इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की जायेगी. मामले में प्रखंड विकास पदाधिकारी जियाउल हक ने कहा कि इस कार्य के जिम्मेदार कर्मी कार्यपालक सहायक मिठू कुमार झा से स्पष्टीकरण की मांग की गई है तथा तत्काल प्रभाव से उक्त कर्मी के वेतन पर रोक लगाते हुए भूल को अविलंब सुधारने के निर्देश जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि एक कर्मी केकारण वयोवृद्ध को परेशानी हुई है. बहुत जल्द ही उक्त समस्या को दूर कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

मनसाही के दो पंचायतों में 72 घंटे से बिजली ठप: दर्जनों गांवों में पानी के लिए हाहाकार, शिविर कार्य प्रभावित, शाम तक आपूर्ति न होने पर NH-131A जाम करने की चेतावनी

बारसोई रेलवे स्टेशन पर RPF और उत्पाद विभाग की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक: प्लेटफॉर्म पर लिफ्ट के पास लावारिस बैगों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद

डीएस कॉलेज कटिहार में बीएड पाठ्यक्रम पर मंडराया संकट: बिना शिक्षकों के पांच विषयों की बांटी जा रही डिग्री, विवि प्रशासन की उदासीनता से मान्यता रद्द होने की कगार पर

शिलान्यास के दो साल बाद भी अधर में लटकी अमदाबाद-बंगाल सीमा सड़क: डेडलाइन बीते डेढ़ वर्ष हुए पूरे, महानंदा घाट जाने वाले राहगीर व सब्जी व्यवसायी बेहाल

यह भी पढ़ें >