कटिहार : नगर निगम के नगर आयुक्त के रूप में अपर समाहर्ता कमलेश प्रसाद सिंह ने अतिरिक्त पदभार बुधवार को ग्रहण किया है. नगर आयुक्त का पदभार लेते हुए सिंह ने पहले दिन कार्यभार संभाला.
इस अवसर पर मेयर विजय सिंह के साथ नगर निगम के सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों ने कमलेश प्रसाद सिंह का नगर आयुक्त के रूप में स्वागत करते हुए उन्हें बुके देकर उनका अभिनंदन किया. मौके पर नगर आयुक्त श्री सिंह ने कहा कि नगर निगम का दायित्व सर्वप्रथम शहर की साफ सफाई की होती है. जिस पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. निगम क्षेत्र के हर सड़कों पर जगमगाती लाइटिंग का प्रबंध किया जायेगा. जो भी नगर निगम योजना अधर में लटकी हुई है.
उसे अपने कार्यकाल में पूरा करने पर बल दिया जायेगा. मौके पर मेयर ने कहा कि नगर आयुक्त के रूप में अनुभवी पदाधिकारी का साथ मिलने से सभी परेशानी दूर होगी. आवास योजना, कचरा डंपिंग और बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय कि सभी योजना को अमलीजामा पहनाया जायेगा. इस अवसर पर कई पदाधिकारी मौजूद थे.
