बारसोई : देशभर के शिक्षण संस्थानों में फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जेएनयू के छात्रों पर पिछले दिनों दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाकपा माले एवं आइसा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बारसोई ब्लॉक चौक पर प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर नारेबाजी की.
बारसोई में माले व आइसा का प्रदर्शन
बारसोई : देशभर के शिक्षण संस्थानों में फीस वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जेएनयू के छात्रों पर पिछले दिनों दिल्ली में हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाकपा माले एवं आइसा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को बारसोई ब्लॉक चौक पर प्रदर्शन किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व […]

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व भाकपा माले के विधायक महबूब आलम एवं आइसा के तरफ से इमादपुर पंचायत के मुखिया मोअज्जम हुसैन कर रहे थे. प्रदर्शनकारी बारसोई के रास चौक से ब्लॉक चौक तक सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए आये तथा ब्लॉक चौक पर पुतला दहन किया.
मौके पर उपस्थित विधायक श्री आलम ने कहा कि देश में बढ़ रहे बेरोजगारी, आर्थिक मंदी, शिक्षा से जनता का ध्यान भटकाने के लिए मोदी व अमित शाह की सरकार छात्रों पर सीधा हमला कर रही हैं. उन्होंने कहा कि जेएनयू में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए आरक्षण व्यवस्था है. लेकिन जिस तरह से फीस में बढ़ोतरी हुई है.
वह नाइंसाफी है. विधायक श्री आलम ने प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि नियमों को सुधार नहीं लायी गयी तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. उनकी मुख्य मांगों में आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस दमन बंद करने, शिक्षा को महंगा और निजीकरण समाप्त करने के लिए फीस वृद्धि को वापस लिया जाना, जेएनयू के कुलपति को बर्खास्त किया जाना आदि शामिल है.
प्रदर्शन करने वालों में शाहबाज दीदार, कॉमरेड काजी शाहबाज, सोनू यादव, शिव प्रकाश, सद्दाम, नदीम खान, मुन्ना खान, आशिक आलम, नुरुद्दीन, शाहनवाज, तौहीद, मंजूर आलम, नियाज, जहांगीर आलम, मुन्ना, शरीफ, आकाश यादव, उदय कुमार, तारीख हुसैन, समीम अली, काजी मिनहाज आदि शामिल है.