खेत व ग्रामीण मजदूर सभा का छठा राज्य सम्मलेन को लेकर विचार-विमर्श

कटिहार : भाकपा माले के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का छठा राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर शहर के बंग भवन में मंगलवार को भाकपा माले की बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाकपा माले के बलरामपुर विधायक महबूब आलम उपस्थित थे. बैठक के दौरान आगामी 9 एवं […]

कटिहार : भाकपा माले के अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का छठा राज्य सम्मेलन की सफलता को लेकर शहर के बंग भवन में मंगलवार को भाकपा माले की बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से भाकपा माले के बलरामपुर विधायक महबूब आलम उपस्थित थे. बैठक के दौरान आगामी 9 एवं 10 नवंबर को छठा राज्य सम्मेलन गर्दनीबाग पटना में आयोजित किये जाने की जानकारी दी गयी.

साथ ही 9 नवंबर को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा मुख्यमंत्री के समक्ष गर्दनीबाग पटना में विराट प्रदर्शन करेंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया और आगे के कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूपरेखा भी तैयार किये गये.
मौके पर विधायक महबूब आलम ने कहा कि गरीब ग्रामीण मजदूर का दोहन किया जा रहा है. मनरेगा के नाम पर मजदूरों को काम का कोई लाभ नहीं मिल रहा है. जबकि आधुनिक तौर तरीके से पूरे काम में मशीनों से काम लिया जा रहा है. जबकि मजदूर काम के लिए भटक रहे हैं. गरीब लोगों को राशन देने पर भी धांधली हो रही है. जिसका सही तरीके से न ही माप होता है न ही जरूरतमंद लोगों को इसका सही लाभ मिल पा रहा है.
विधायक आलम ने कहा कि हमारी मांगे है कि बाढ़, ओलावृष्टि और जलजमाव से ट्रस्ट गांव और गरीबों को विशेष राहत पैकेज तथा सभी गरीबों को मनरेगा में काम देने और मनरेगा मजदूरी 500 रुपया करने, दलित गरीबों को उजाड़ने के अभियान पर रोक लगाने, सभी गरीबों के आवास की गारंटी देने, राशन सूची में सभी गरीब परिवारों का नाम दर्ज करने, मशीनों के प्रयोग बंद कर राशन लूट पर रोक लगाने, पेंशन के सभी लंबित भुगतान की गारंटी करने आदि की मांग है.
इसके साथ ही सभी बटाईदार सहित किसानों को फसल क्षति मुआवजा की मांग को लेकर आगामी 9 नवंबर को गर्दनीबाग पटना में विराट प्रदर्शन किया जायेगा.
प्रदर्शन में मुख्य वक्ता कम्युनिस्ट दीपंकर भट्टाचार्य, पूर्व सांसद रामेश्वर प्रसाद, धीरेंद्र झा आदि सम्मिलित होंगे. सरकार से अपनी जायज मांगों को को लेकर उनके सामने प्रदर्शन किया जायेगा. इस अवसर पर कम्युनिस्ट असगर अली, सुधीर सिंह, यासीन, बिटका हेमरम, मिराजुल, प्रदीप, पप्पू उरांव, सुनील सिंह, महेंद्र उरांव, भीम उरांव राव आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >