चमकी बुखार से बच्चे की पीएमसीएच में मौत, मातम

सरौन : चकाई प्रखंड के नगड़ी गांव निवासी पांच वर्षीय बच्चे की मौत चमकी बुखार के चपेट में आने से इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गया. घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार चकाई थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव निवासी लड्डू दास के पांच वर्षीय पुत्र गौरव कुमार को बीते […]

सरौन : चकाई प्रखंड के नगड़ी गांव निवासी पांच वर्षीय बच्चे की मौत चमकी बुखार के चपेट में आने से इलाज के दौरान पीएमसीएच में हो गया. घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया. जानकारी के अनुसार चकाई थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव निवासी लड्डू दास के पांच वर्षीय पुत्र गौरव कुमार को बीते 21 अक्टूबर को बुखार लगने के बाद देवघर के एक निजी नर्सिंग होम इलाज हेतु भर्ती करवाया गया. जहां स्थिति में सुधार नहीं होते देख चिकित्सक ने बेहतर इलाज हेतु पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया. जिसके बाद उसे पीएमसीएच में भर्ती करवाया गया.

इलाज के दौरान 27 अक्टूबर सोमवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जिसके बाद बच्चे के शव को पैतृक आवास नगड़ी लाया गया. जहां अंतिम संस्कार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >