घरेलू विवाद में पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पति गिरफ्तार

कटिहार : बिहार के कटिहारमें मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के एकौना गांव में घरेलू विवाद में पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने शुक्रवार की रात कुरेठा-कटिहार रेलखंड के कुरेठा रेलवे स्टेशन से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान कुरेठा […]

कटिहार : बिहार के कटिहारमें मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के एकौना गांव में घरेलू विवाद में पति-पत्नी के झगड़े में पत्नी ने शुक्रवार की रात कुरेठा-कटिहार रेलखंड के कुरेठा रेलवे स्टेशन से करीब तीन सौ मीटर की दूरी पर ट्रैक पर ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी. मृतक की पहचान कुरेठा एकौना गांव के आरती देवी (38) पति मुनीलाल साह के रूप में हुई है. रेल पुलिस ने रात में ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है. जबकि, इसकी सूचना मनसाही पुलिस को देते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मनसाही पुलिस भी घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पहुंचकर घटना की जांच की और आरोपित पति मुनीलाल साह को गिरफ्तार कर थाने ले गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पति पत्नी देर शाम बाजार से खरीदारी कर घर वापस लौटे. जिसके बाद किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गयी और पत्नी इतना गुस्सा गयी वह घर छोड़कर कुरेठा रेलवे ट्रैक की ओर जा पहुंची और जब तक पति एवं उनके परिवार के लोग उन्हें बचाने के लिए वहां पहुंचे. तब तक पत्नी ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी. घटना को लेकर एफआईआर कहां दर्ज हो. इसको लेकर अभी संशय बरकरार है. मृतक के परिवार में दो पुत्री एवं एक पुत्र सहित तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. जो अब बेसहारा हो गया है. उधर, घटना के बाद गांव वाले घटना से काफी स्तब्ध हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >