कटिहार : महानंदा नाव हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ कर नौ हुई

कटिहार/ मालदा : पश्चिम बंगाल और बिहार की सीमा के पास महानंदा नदी में नाव हादसे में पांच और लोगों के शव मिलने के साथ ही मरनेवालों की संख्या शनिवार को नौ हो गयी. मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि बचाव टीम ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल इलाके से […]

कटिहार/ मालदा : पश्चिम बंगाल और बिहार की सीमा के पास महानंदा नदी में नाव हादसे में पांच और लोगों के शव मिलने के साथ ही मरनेवालों की संख्या शनिवार को नौ हो गयी. मालदा के पुलिस अधीक्षक आलोक राजौरिया ने बताया कि बचाव टीम ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के चंचल इलाके से शनिवार सुबह पांच और शव नदी से बाहर निकाले. राजौरिया ने बताया कि नौ मृतकों में से दो बिहार के निवासी थे, जबकि सात पश्चिम बंगाल के रहनेवाले थे. राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के कर्मी बचाव एवं तलाश अभियान चला रहे हैं.

एसपी ने कहा कि गुरुवार को डूबी नाव का शनिवार सुबह तक भी नहीं पता नहीं चल पाया है. उन्होंने बताया, ”नाविक घटना के बाद से ही फरार है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.” मालदा के जिला मजिस्ट्रेट कौशिक भट्टाचार्य ने कहा कि नौ लोगों को बचाने के बाद, उन्हें मालदा जिले के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक नाव जिसमें करीब 80 लोग सवार थे. गुरुवार को नदी में पलट गयी थी. बिहार के बरसोई के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने शुक्रवार को कहा था, ”पहली नजर में, यह नाव में क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने का मामला लगता है. नाव में 40 यात्रियों की जगह थी, लेकिन उसमें लगभग दोगुने लोग सवार थे.” उन्होंने कहा, ”नाव में सवार अधिकतर लोग या तो तैर कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे या प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें बचाया. करीब दो दर्जन लोगों का पता लगाना अब भी बाकी है. इस काम के लिए पेशेवर तैराकों को लगाया गया है.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >