वंदे भारत एक्सप्रेस में 13.430 किलो गांजा बरामद

वंदे भारत एक्सप्रेस में 13.430 किलो गांजा बरामद

– अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 71 हजार रुपये बारसोई ऑपरेशन नारकोस के तहत रेलवे सुरक्षा बल को बड़ी सफलता मिली है. न्यू जलपाईगुड़ी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस से लावारिस ट्रॉली बैग में भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया. बरामद गांजा की कुल मात्रा 13.430 किलोग्राम बताई गई है. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 71 हजार रुपये आंकी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 मई को आरपीएफ के हेड कांस्टेबल पीके मिश्रा एवं उनकी टीम एनजेपी-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस में एनजेपी से कटिहार तक एस्कॉर्ट ड्यूटी पर तैनात थे. ड्यूटी के दौरान किशनगंज एवं बारसोई रेलवे स्टेशन के बीच कोच संख्या सी-5 में सीट संख्या 55, 56 एवं 57 के ऊपरी रैक पर एक लावारिस ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में पाया गया. तलाशी लेने पर बैग से चार पैकेट में रखा गांजा बरामद हुआ. आरपीएफ टीम ने मौके पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए जब्त गांजा को बारसोई पोस्ट लाया. आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी बारसोई को सौंप दिया गया. जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित सीटों पर कोई यात्री मौजूद नहीं था. तस्करों के फरार होने की आशंका जताई जा रही है. इस संबंध में जीआरपी बारसोई थाना में कांड संख्या 13/2026 दर्ज कर मामला पंजीकृत किया गया है. पुलिस अब गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क एवं आरोपियों की पहचान में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >