मीटर रीडिंग के बहाने घर में घुसे, हेड कांस्टेबल से चेन-अंगुठी छीन हुए फरार

कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के इमरजेंसी कॉलोनी में आरपीएफ की हेड कांस्टेबल के घर मीटर देखने के बहाने दो अपराधी घुसे व चेन व अंगुठी छिनकर फरार हो गये. रेलवे इमरजेंसी कॉलोनी स्थित महिला रेल कर्मचारी छात्रावास के रेलवे क्वार्टर नंबर 1064 में रेलवे सुरक्षा बल की हेड कांस्टेबल पायल कुमारी के साथ बुधवार […]

कटिहार : सहायक थाना क्षेत्र के इमरजेंसी कॉलोनी में आरपीएफ की हेड कांस्टेबल के घर मीटर देखने के बहाने दो अपराधी घुसे व चेन व अंगुठी छिनकर फरार हो गये. रेलवे इमरजेंसी कॉलोनी स्थित महिला रेल कर्मचारी छात्रावास के रेलवे क्वार्टर नंबर 1064 में रेलवे सुरक्षा बल की हेड कांस्टेबल पायल कुमारी के साथ बुधवार को छिनतई की घटना हुई.

इस संबंध में हेड कांस्टेबल पायल ने बताया कि वह अपनी ड्यूटी करने के बाद घर का कार्य कर रही थीं. दिन के तकरीबन 11 बजे दो अज्ञात युवकों ने गेट खटखटाया और अपने आप को रेलवे विभाग का मीटर रीडर बताया. जिस पर यकीन कर वह उन्हें घर के अंदर आने दिया. वह ज्योंहि घर के अंदर आये, उन्होंने पीने के लिए पानी मांगा.
पायल पानी लेने के लिए जैसे ही अंदर गयीं, तब तक दोनों में से एक लड़के ने उन्हें पकड़ लिया और दूसरे लड़के ने हेड कॉन्स्टेबल के गले में पहनी सोने की चेन, अंगूठी आदि खींच कर निकालने लगा. इस बीच उन्होंने अपराधियों का काफी विरोध किया. इसके बाद अपराधी उन्हें धक्का देकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गये. पीड़िता ने ने बताया कि दोनों लड़कों की उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच थी. सहायक थाना पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुटी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >