राजधानी व शताब्दी एक्सप्रेस में बढ़ायी जाएंगी यात्री सुविधाएं

कटिहार : राजधानी एवं शताब्दी ट्रेन में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी बोगी में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. उक्त बातें डीआरएम बिल्डिंग के सभागार में डीआरएम सुमित सरकार ने प्रेस वार्ता में कहीं. डीआरएम श्री सरकार ने कहा कि यात्री ट्रेन में सुरक्षित यात्रा करें. इसके लिए रेल प्रशासन के द्वारा रेलवे […]

कटिहार : राजधानी एवं शताब्दी ट्रेन में यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी बोगी में सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. उक्त बातें डीआरएम बिल्डिंग के सभागार में डीआरएम सुमित सरकार ने प्रेस वार्ता में कहीं. डीआरएम श्री सरकार ने कहा कि यात्री ट्रेन में सुरक्षित यात्रा करें. इसके लिए रेल प्रशासन के द्वारा रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेन तक सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाया जायेगा.

कटिहार एवं न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर खराब पड़े स्केनर मशीन को जल्द ही दुरुस्त किया जायेगा. उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देश का अक्षर से पालन करते हुए रेल यात्रियों को हर तरह की सुख सुविधा का ध्यान रखना पहली प्राथमिकता होगा. श्री सरकार ने कहा कि कटिहार एवं न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन को ब्यूटीफिकेशन कर देश के नक्शा पर अव्वल दर्जा का रेलवे स्टेशन बनाया जायेगा.
इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है. रेलवे अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल से संबंधित समस्याओं को दूर करेंगे. ताकि रेल कर्मचारी को किसी भी प्रकार का अस्पताल में इलाज कराने में असुविधा न हो सके. चिकित्सक की कमी हो जल्द पूरा करने के दिशा में सार्थक पहल किया जायेगा. मौके पर सीनियर डीसीएम विवेकानंद द्विवेदी भी उपस्थित थे.
15 जून से चलेगी समर स्पेशल
डीआरएम श्री सरकार ने कहा कि समर स्पेशल ट्रेन जल्द चलाई जायेगी. ताकि गर्मी की छुट्टी में बच्चे एवं अभिभावक दार्जिलिंग, सिक्किम, गंगटोक जैसे पर्यटक क्षेत्र का लुफ्त उठायेंगे. इसके लिए स्पेशल ट्रेन पहला स्पेशल ट्रेन 15 जून तक चलायी जायेगी. दूसरा स्पेशल ट्रेन 20 जून तक चलायी जायेगी.
इसके लिए सिलीगुड़ी से दार्जिलिंग के बीच तीन नए रैक का मांग किया गया है. कटिहार में दो लिफ्ट का निर्माण किया गया है. जिसमें एक लिफ्ट प्लेटफार्म संख्या दो पर दिव्यांग यात्रियों के लिए चालू कर दिया गया है. दूसरा लिफ्ट प्लेटफार्म संख्या छःह पर इसी माह के अंत तक चालू कर दिया जायेगा. एक्सलेटर का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है. जल्द ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा.
कटिहार-एनजीपी के बीज जल्द काम होगा पूरा
डीआरएम ने कहा कि कटिहार न्यू जलपाईगुड़ी के बीच विद्युतीकरण कार्य युद्ध स्तर से चल रहा है. विद्युतीकरण कार्य को लेकर समय-समय पर इस रेलखंड के ट्रेन को ब्लॉक को ब्लॉक कर दिया जाता है.
ताकि जल्द विधुतीकरण कार्य पूर्ण हो सकें. ट्रक ब्लाक करने के कारण कई ट्रेन का परिचालन में प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि ब्लॉक करने के सिवा कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. जल्द ही कटिहार न्यू जलपाईगुड़ी के बीच विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >