अमदाबाद. बैदा पंचायत में मंगलवार को बीडीओ रणवीर कुमार की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन पंचायत भवन में किया गया. एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह ने बताया कि अमदाबाद प्रखंड के बैदा पंचायत में पहला सहयोग शिविर का आयोजन किया गया है. सहयोग शिविर में मेडिकल टीम एवं विभिन्न विभागों का काउंटर लगाया गया. जिसमें राशन कार्ड, शौचालय, आय, निवास, जाति एवं जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अन्य कुल 132 आवेदन शिविर में प्राप्त हुआ है. प्राप्त आवेदनों में से कुल 128 मामले का निष्पादन शिविर में किया गया है. उन्होंने बताया कि महीने के पहले मंगलवार एवं तीसरे मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया जाना है. आगामी 2 जून को बैरिया पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन होना है. मौके पर बीडीओ रणवीर कुमार ने बताया कि जी राम जी योजना के तहत जॉब कार्ड के लिए 11 आवेदन प्राप्त हुआ है. उसका निष्पादन कर दिया गया. शिविर के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार रणवीर कुमार, अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, मुखिया बीबी महापारा खातून, अपर थानाध्यक्ष विजय कुमार राम, एमओ राहुल कुमार, विद्युत कनीय अभियंता कौशल कुमार, मुखिया तारिक अनवर मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद जमाल, अब्दुल बारी, पूर्व सरपंच अशफाक आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.
सहयोग शिविर में 128 मामलों का निष्पादन
सहयोग शिविर में 128 मामलों का निष्पादन
