मनिहारी : एसपी विकास कुमार ने मनिहारी घाट पर बुधवार रात छापेमारी की. गंगा घाट से 79 ओवरलोड गिट्टी पत्थर लदे ट्रक को जब्त कर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है. इस टीम में मनिहारी एसडीपीओ एमएसएच फखरी, डीटीओ, जिला खनन पदाधिकारी उमाशंकर सिंह, मोटर यान निरीक्षक शामिल थे. एसपी के नेतृत्व में गंगा घाट पर गिट्टी पत्थर लदे ट्रकों की जांच की गयी. इस दौरान गंगा घाट पर अफरा-तफरी मच गयी. चालक ट्रक लेकर भागने लगे. कई हाइवा ट्रक चालकों ने गिट्टी पत्थर ही अनलोड कर दिया.
मनिहारी गंगा घाट पर छापेमारी, 79 ओवरलोड ट्रकें जब्त

मनिहारी गंगा घाट पर छापेमारी, 79 ओवरलोड ट्रकें जब्त
Copied link
मनिहारी : एसपी विकास कुमार ने मनिहारी घाट पर बुधवार रात छापेमारी की. गंगा घाट से 79 ओवरलोड गिट्टी पत्थर लदे ट्रक को जब्त कर जुर्माना की कार्रवाई की जा रही है. इस टीम में मनिहारी एसडीपीओ एमएसएच फखरी, डीटीओ, जिला खनन पदाधिकारी उमाशंकर सिंह, मोटर यान निरीक्षक शामिल थे. एसपी के नेतृत्व में गंगा […]
एसडीपीओ एमएसएच फखरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मनिहारी गंगा घाट से ओवरलोड वाहनों का परिचालन हो रहा है. पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी है. ओवरलोडिंग के साथ-साथ माइनिंग चालान की भी जांच के बाद जुर्माना डीटीओ, खनन पदाधिकारी कर रहे है. काफी संख्या में ट्रकों को पकडा गया है.