दोहरे हत्याकांड मामले में पति समेत छह नामजद

मनसाही : थाना क्षत्र के मरंगी पंचायत के चकमन गांव में मां-बेटी हत्याकांड मामले में पति, सौतन व सास की गिरफ्तारी मनसाही पुलिस अब तक नहीं कर पायी है. बता दें कि थाना क्षेत्र मरंगी पंचायत के चकमन गांव में पत्नी स्वीटी देवी (32) व नौ वर्षीया बेटी को गिरा नंद मंडल ने दूसरी बीबी […]

मनसाही : थाना क्षत्र के मरंगी पंचायत के चकमन गांव में मां-बेटी हत्याकांड मामले में पति, सौतन व सास की गिरफ्तारी मनसाही पुलिस अब तक नहीं कर पायी है. बता दें कि थाना क्षेत्र मरंगी पंचायत के चकमन गांव में पत्नी स्वीटी देवी (32) व नौ वर्षीया बेटी को गिरा नंद मंडल ने दूसरी बीबी के चक्कर में पड़कर हत्या कर दी और शव को घर से दो सौ मीटर की दूरी पर अपने ही मक्का के खेत में गाड़ दिया. स्वीटी देवी व उसकी बेटी चार दिनों से लापता थीं, जिनका शव बुधवार को बरामद किया गया था.

दोहरे हत्याकांड में गिरानंद मंडल (पति), खुशबू देवी (सौतन), सास सुनीता देवी, सौतेले भाई योगेश मंडल, फुलहारा के सुधीर मंडल व बरारी थाना क्षेत्र के कावर कोठी योगेंद्र मंडल समेत 6 लोगों के खिलाफ मृतका के पिता अजय सिन्हा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

दूसरी ओर मिट्टी के अंदर कई दिनों तक लाश के रहने से दोनों शवों का पोस्टमार्टम कटिहार सदर अस्पताल में नहीं हो सका. इसके बाद दोनों शवों को भागलपुर भेज दिया गया. गुरुवार को भागलपुर में लाश का पोस्टमार्टम होने के बाद मां-बेटी का शव देर रात संध्या में अरमारा मोहनपुर से मनिहारी घाट दाह संस्कार के लिए लाया गया.

मनसाही चकमन गांव में इस घटना के बाद सभी लोगों ने एक सुर में निंदा करते हुए पुलिस से जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. घटना के बाद से आरोपित घर छोड़कर फरार हैं. गांव में भी घटना को लेकर काफी आक्रोश है. पुलिस के मुताबिक सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >