नशे में तीन पार्षदों समेत पांच लोगों को किया गिरफ्तार

मनिहारी : बस स्टैंड आंबेड कर चौक पर एसडीओ संदीप कुमार, एसडीपीओ एमएसएच फखरी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविकांत सिन्हा, सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. लोकसभा चुनाव को लेकर देर रात तक क्षेत्र का भ्रमण करते रहे. मनिहारी बस स्टैंड पर एसडीपीओ ने गिट्टी पत्थर लदे ट्रकों की जांच […]

मनिहारी : बस स्टैंड आंबेड कर चौक पर एसडीओ संदीप कुमार, एसडीपीओ एमएसएच फखरी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता रविकांत सिन्हा, सीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. लोकसभा चुनाव को लेकर देर रात तक क्षेत्र का भ्रमण करते रहे.
मनिहारी बस स्टैंड पर एसडीपीओ ने गिट्टी पत्थर लदे ट्रकों की जांच की. माइनिंग चालान और ओवरलोडिंग की जांच की. मनिहारी थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोग को शराब के नशे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
मुरलीगंज मधेपुरा निवासी नगर पार्षद विजय यादव और संजय चौधरी को बस स्टैंड में वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. वे मुरलीगंज से शव के दाह संस्कार के लिए मनिहारी घाट आये थे. कटिहार नगर निगम पार्षद मो नौशाद, दीपक पासवान समेत गुड्डु महतो, शमशाद रसूल, समरेश कुमार को नशे में गिरफ्तार किया गया.
ये सभी कार सेर एक शादी समारोह से शनिवार देर रात मनिहारी से कटिहार वापस लौट रहे थे. बस स्टैंड में जांच की गयी. मनिहारी थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई है. सभी को जेल भेज दिया गया है. दिलारपुर निवासी मो कमाल को भी शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया है. कार पर जुर्माना लगाया गया है.
छापेमारी में 50 लीटर शराब जब्त
कुरसेला. थाना पुलिस ने कटरिया गांव में छापामारी कर पच्चास लीटर देशी शराब बरामद किया है. शराब की बरामदगी गांव के प्रीतम रविदास के घर से किया गया. गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने छापामारी का कार्रवाई किया. पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
24 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया
कटिहार. सहायक थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामसभा घाट पर छापेमारी कर एक आरोपित को 24 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपित की मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया है.
सहायक थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रामसभा घाट पर पुलिस ने छापेमारी कर एक आरोपित संजय मुर को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि आरोपित अपनी मोटरसाइिल से महुआ शराब लेकर शहर की ओर आ रहा था. उसी क्रम में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोपित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
कटिहार. नगर थाना पुलिस ने बीते शनिवार को मोफड़ग्ंज में छापेमारी कर देशी शराब के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष रंजन सिंह ने बताया कि मोफड़गंज स्थित एक घर में शराब रखने की सूचना मिली. सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने आरोपित सुनील कुमार के घर छापेमारी कर देशी शराब बरामद किया. पुलिस ने उक्त मामले में आरोपित के विरूद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
छह बोतल विदेशी शराब के साथ धराया
कटिहार. एसपी के निर्देश पर नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर भगवान चौक पर चेकिंग अभियान चलाकर एक नाबालिग को छह बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. नगर थानाध्यक्ष रंजन कुमार सिंह ने बताया कि नाबालिग के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
शराब कारोबारी को पकड़ा
बलिया बेलौन. होली एवं लोकसभा चुनाव को लेकर बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में गस्ती एवं वाहन जांच अभियान में तेजी लाया गया है. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की गस्ती के दौरान मीनापुर फुटानी चौक से टाटा इनडिगो डब्ल्यूबी 06 जी 6601 गाड़ी को रोक कर तलासी लेने पर इस में रॉयल स्टेज 750 एमएल की 20 बोतल शराब पाये जाने पर पूर्णिया रोहतारा निवासी चालक विकास कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
उन्होंने कहा की चुनाव के पर्व में इस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. किसी पर भी संदेह होने पर उस की जांच की जा रही है. इसके लिए थाना के सभी अधिकारी वाहन जांच एवं गस्ती में लगे हैं.
पिता-पुत्र 10 लीटर शराब के साथ धराये
कदवा. कदवा पुलिस ने रविवार शराब पीने एवं बिक्री करने के मामले दो लोगों को 10 लीटर देशी शराब महुआ के साथ गिरफ्तार कर लिया. दोनों गिरफ्तार व्यक्ति पिता पुत्र बताया जाता है. कदवा थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गौशाला उरांव टोली में छापामारी की गयी. छापामारी के दरम्यान पुलिस ने फुलेश्वर उरांव को शराब के नशे में गिरफ्तार किया.
इसी दरम्यान फुलेश्वर के पुत्र छोटू उरांव 10 लीटर देशी शराब लेकर भागने लगा. जिसे पुलिस ने धार दबोचा. दोनों को गिरफ्तार करने के दरम्यान इनदोनों ने पुलिसकर्मी के साथ हाथापाई भी किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >