शादी की खुशियां पलभर में मातम बदली

कुरसेला : कटरिया गांव में रोहित की शादी को लेकर उत्साह परवान था. परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे. बारात जाने की तैयारी से घर के युवाओं में उमंग था. शादी कार्ड भी छप चुका था. रोहित कार्ड की छपाई होने पर वाल्मिकी (गुड्डू) के साथ कुरसेला से कार्ड लेकर बाइक से […]

कुरसेला : कटरिया गांव में रोहित की शादी को लेकर उत्साह परवान था. परिवार के लोग शादी की तैयारी में जुटे थे. बारात जाने की तैयारी से घर के युवाओं में उमंग था. शादी कार्ड भी छप चुका था. रोहित कार्ड की छपाई होने पर वाल्मिकी (गुड्डू) के साथ कुरसेला से कार्ड लेकर बाइक से घर लौट रहा था.

इसी बीच कोसी सड़क पुल पर गुड्डू की हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी. पल भर में घर की खुशियां चीख चीत्कार में बदल गयीं. गांव में घटना को सुनने वाले आवाक रह गये. हर जुबान से यही निकहला उस परिवार पर भगवान ने यह कैसी विपदा बरपा दी. उधर गुड्डू की पत्नी के सामने दुखों का पहाड़ पड़ा है.
नियति के क्रुर हाथों उसकी मांग का सिन्दुर उजड़ गया. पिछले साल गुड्डू का विवाह तनुजा के साथ हुआ था. विवाह बाद वह ससुराल में पति के साथ दाम्पत्य सुख भी नहीं बिता सकी थी.
पुत्र की मौत ने माता-पिता के कलेजे को भी छलनी कर दिया है. दिव्यांग बहन भाई की मौत से सदमे में है. वह बैशाखी का सहारा लेकर भाई को देखने थाने तक पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >