श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ

कटिहार : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के अहमदाबाद से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का औपचारिक शुभारंभ किया. इस मौके पर शहर के राज्य श्रम कल्याण केंद्र डहेरिया में कार्यक्रम आयोजित किए गये. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्ता के रूप में सदर […]

कटिहार : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात के अहमदाबाद से प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का औपचारिक शुभारंभ किया. इस मौके पर शहर के राज्य श्रम कल्याण केंद्र डहेरिया में कार्यक्रम आयोजित किए गये. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं उद्घाटन कर्ता के रूप में सदर विधायक तार किशोर प्रसाद एवं नगर निगम महापौर विजय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

समारोह के दौरान लाइव वेबकास्टिंग के जरिए प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण किया गया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. काम करने की उम्र खत्म होने के साथ उन्हें 3000 की पेंशन एक बड़ा सहारा बनेगी. इसका प्रचार-प्रसार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक होना चाहिए.

इस मौके पर महापौर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहर में बड़ी संख्या में घरेलू कामगार कार्यरत हैं जिन्हें कार्यशाला के माध्यम से इस योजना के जरिए जोड़ा जा सकता है. इस मौके पर अतिथियों ने पंजीकृत 10 कामगारों को परिचय पत्र प्रदान किया. इस मौके पर इंटक जिलाध्यक्ष विकास सिंह, सहायक श्रम आयुक्त आदित्य राज हंस, श्रम अधीक्षक विनोद कुमार प्रसाद, सहायक भविष्य निधि आयुक्त एवं कार्यक्रम नोडल पदाधिकारी शशांक शेखर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, विभिन्न श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जिला सीएससी प्रबंधक अभिजीत शर्मा, नंदन कुमार, श्रम संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न प्रखंडों के असंगठित क्षेत्र के निर्माण एवं घरेलू कामगार मजदूर मौजूद रहे.

ये लाेग उठा सकते हैं योजना का लाभ
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मान्य धन योजना के लिए पात्रता की आयु 18 से 40 वर्ष है. इस योजना का लाभ वैसे कामगार उठा सकते हैं जो इनकम टैक्स दाता नहीं हैं या एनपीएस, ईएसआईसी या ई पी एफ योजना से आच्छादित नहीं हैं. इस योजना की पात्रता वैसे कामगार रखते हैं जिनकी मासिक आय 15000 से कम है.
इच्छुक अभ्यर्थी सीएससी में आधार कार्ड एवं आधार लिंक्ड पासबुक के साथ उम्र के अनुसार नगद मासिक अंशदान भुगतान कर अपना पंजीयन करा सकते हैं . मजदूर के भुगतान मासिक राशि के समतुल्य राशि का भुगतान सरकार करेगी एवं 60 वर्ष के बाद लाभुक को ₹3000 जीवन पर्यंत मासिक पेंशन मिलेगी. संचालन इंटक अध्यक्ष व धन्यवाद ज्ञापन सहायक श्रम आयुक्त ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >