आदिवासियों ने 103 तीन एकड़ जमीन पर जमाया कब्जा

हसनगंज : हसनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित केलाबाड़ी एवं रामनगर बंसी गांव में रविवार को मनसाही, डंडखोरा, मनिहारी, प्राणपुर, हसनगंज आदि कई प्रखंडों के आदिवासी समाज एवं माले पार्टी के लोगों ने जमींदारों की जमीनों पर कब्जा को लेकर हमला बोल दिया. सैकड़ों की संख्या में आदिवासी तीर धनुष, भाला, फरसा व लाठी […]

हसनगंज : हसनगंज थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित केलाबाड़ी एवं रामनगर बंसी गांव में रविवार को मनसाही, डंडखोरा, मनिहारी, प्राणपुर, हसनगंज आदि कई प्रखंडों के आदिवासी समाज एवं माले पार्टी के लोगों ने जमींदारों की जमीनों पर कब्जा को लेकर हमला बोल दिया.
सैकड़ों की संख्या में आदिवासी तीर धनुष, भाला, फरसा व लाठी डंडे के साथ खेतों पर कब्जे के लिए ट्रैक्टर चला कर लाल झंडे गाड़ दिये. तीर धनुष के साथ आदिवासी महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं.
मौके पर असगर अली भाकपा माले राज्य परिषद सदस्य, भीम लाल उरांव, नीलमा देवी आदि ने बताया कि लाल कार्ड जमीन जिला बजट संख्या 68 से 1991-92 में आदिवासियों को 103 एकड़ लाल कार्ड में मिला है और जमींदारों की अपील रद्द कर दी गयी है.
हम लोगों को कोर्ट से डिग्री मिली है. हम अपने अधिकार और अपने जमीन पर कब्जा हल चलाकर कर रहे हैं. लोगों ने कहा कि यहां के हम आदिवासी समाज मूल निवासी होकर भूमिहीन हैं. उन्होंने कहा कि जमींदार लोग जमीन मालिक बन बैठे हैं. हम लोग दाने-दाने को मोहताज हैं.
कहा कि जमींदारों की जमीन सिलिंग में कटकर हमारे बाप-दादा के नाम पर है. हम लोग वर्षों से जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं. सरकार के कोर्ट में हमें जीत हासिल हुई है, जो हमें इस जमीन का पर्चा मिल चुका है. इसलिए आज हम लोग महिला व पुरुष आदिवासी समाज एकजुट होकर अपने अधिकार और हक के लिए जमीन पर कब्जा करने आये हैं.
जमींदार समीर कुमार झा ने बताया कि जमीन में कोस्को लगा हुआ है, जो 103 एकड़ जमीन पोजीशन में है. पूर्णिया सबडिवीजन में जबरन बांटा गया है. उसके बाद भी लाल कार्ड को खत्म नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जमीन का लाल कार्ड गलत तरीके से बनाया गया है. गलत ढंग से वितरित भी किया गया है.
आदिवासी समाज जबरन मेरे खेतों में जोत कर रहे हैं. मौके पर एसडीओ नीरज कुमार ने कहा कि जमीन का मामला न्यायालय में चल रहा है. इस मौके पर एसडीपीओ अनिल कुमार, अंचलाधिकारी अजय कुमार, हसनगंज पुलिस, डंडखोरा व मुफस्सिल पुलिस प्रशासन दल बल के साथ मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >