ओवरटेक कर बाइक रोकी फिर लूट िलये 70 हजार

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर में दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने गैस विक्रेता की बाइक को ओवरटेक कर रोका. फिर गलत तरीके से बाइक चलाने की बात पर विवाद करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाने को दी. बरारी निवासी सुभाष भारती अपने क्षेत्र में गैस […]

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर में दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने गैस विक्रेता की बाइक को ओवरटेक कर रोका. फिर गलत तरीके से बाइक चलाने की बात पर विवाद करते हुए लूट की वारदात को अंजाम दिया. पीड़ित ने घटना की जानकारी मुफस्सिल थाने को दी. बरारी निवासी सुभाष भारती अपने क्षेत्र में गैस का काम करता है.
वह प्रेम गैस ऐजेसी से गैस ले जाकर अपने क्षेत्र में बिक्री करता है. गुरुवार को वह कटिहार बाइक से आ रहा था. इसी क्रम में कटिहार-कोढ़ा मुख्य मार्ग 81 के हाजीपुर मन्नान टोला के समीप एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने सुभाष की बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया. फिर बाइक से दो युवक उते तथा उससे कहने लगे कि ऐसे ही बाइक चलाया जाता है
और उससे विवाद करने लगे. सुभाष अपराधियों की मंशा समझ नहीं पाया. इसी बीच उन युवकों में एक युवक ने उसके पैकेट में हाथ डालकर 70 हजार एक सौ रुपये निकाल लिया और सभी बाइक से फरार हो गये. मुफस्सिल थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद ने बताया कि लूट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शीघ्र ही लूटकांड का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >