हादसे में चालक की मौत

बसगड़ा चौक के समीप अज्ञात वाहन से मैजिक की हुई टक्कर कोढ़ा : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बसगड़ा चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मैजिक वाहन चालक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर बताया गया कि मृतक 35 वर्षीय मो अंजार पूर्णिया बायसी के रहने […]

बसगड़ा चौक के समीप अज्ञात वाहन से मैजिक की हुई टक्कर

कोढ़ा : थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बसगड़ा चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मैजिक वाहन चालक 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना को लेकर बताया गया कि मृतक 35 वर्षीय मो अंजार पूर्णिया बायसी के रहने वाले थे. अपने भाई को भागलपुर स्टेशन से वापस घर ले जाने के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 31 बसगड़ा चौक के समीप बुधवार रात्रि मैजिक संख्या बीआर 11एम 3590 एवं अज्ञात वाहन की टक्कर हो गयी.
जिसमें मैजिक पर सवार चालक मो अंजार की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पीड़ित परिवार के लोगों ने कोढ़ा थाना पुलिस को दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर छतिग्रस्त गाड़ी को थाना लाया. थाना में मृतक के बड़े भाई मो सद्दाम के लिखित आवेदन पर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >