शराब के मामले में दो दिनो में 124 गिरफ्तार

शराब के मामले में दो दिनो में 124 गिरफ्तार

कटिहार पुलिस कप्तान के निर्देश पर जिला पुलिस मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रखी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर मंगलवार एवं बुधवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारी ने मादक पदार्थ विक्रेता के विरुद्ध छापेमारी एवं वाहन चेकिंग अभियान चलकर शराब के मामले में कल 124 लोगों को गिरफ्तार कर 206 लीटर शराब बरामद किया है. जिले की बात की जाये तो सहायक थाना पुलिस ने आठ पियक्कड़, सेमापुर थाना पुलिस पांच, सालमारी थाना पुलिस चार, आजमनगर दो, पोठिया थाना पलिस बारह, मनसाही छह, बलिया बेलौन तीन, फलका पांच, कुर्सेला में तेरह पियक्कड़ को गिरफ्तार किया है. तस्करी के मामले आधा दर्जन से भी अधिक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >