रामजन्म भूमि पर ही बनेगा भव्य राम मंदिर

कटिहार : भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा. अयोध्या में रामलला विराजमान हैं, इसलिए मंदिर तो वहीं बनेगा. साहिबगंज से गंगा नदी पार कर वाया कटिहार दिल्ली जाने के क्रम में राजधानी एक्सप्रेस में सवार होने से पूर्व उन्होंने […]

कटिहार : भाजपा की फायर ब्रांड नेत्री व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि अयोध्या में ही भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा. अयोध्या में रामलला विराजमान हैं, इसलिए मंदिर तो वहीं बनेगा.
साहिबगंज से गंगा नदी पार कर वाया कटिहार दिल्ली जाने के क्रम में राजधानी एक्सप्रेस में सवार होने से पूर्व उन्होंने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि जहां रामलला विराजमान हैं, वहीं राम मंदिर बनेगा. इसे कोई ताकत रोक नहीं सकती है. राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेजप्रताप व ऐश्वर्या के बीच उठे विवाद के संबंध में पूछने पर उमा भारती ने कहा कि यह उनका निजी मामला है. इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >