दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, फिर ब्लैकमेल कर किया बलात्कार और उसके बाद... पढ़े पूरा मामला

कटिहार : जिला के अमदाबाद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां, एक युवक ने अपने हवस की आग को बुझाने के लिए महिला को शिकार बनाया. उसके बाद उसका वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा. वीडियो वायरल करने का धमकी देकर पीड़िता के साथ दो बाद और […]

कटिहार : जिला के अमदाबाद थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है. जहां, एक युवक ने अपने हवस की आग को बुझाने के लिए महिला को शिकार बनाया. उसके बाद उसका वीडियो बना ब्लैकमेल करता रहा. वीडियो वायरल करने का धमकी देकर पीड़िता के साथ दो बाद और मुंह काला किया. उसके बाद जब उसका मन भर गया तो वीडियो भी वायरल कर दिया.

वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने अमदाबाद थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने आवेदन में कहा है कि मैं करीब दो माह पूर्व बकरी के लिए घास लाने अपने घर से पश्चिम बहियार गयी थी. बहियार में पूर्व से मौजूद थाना क्षेत्र के त्रिमुहानी गांव निवासी मुख्तार ने मुझे पकड़ लिया और मेरे साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद मेरा अश्लील वीडियो बना लिया. मुख्तार ने मुझे वीडियो वायरल करने व जान मारने की धमकी देकर मेरे साथ दो बार और दुष्कर्म किया. इसके बाद मुख्तार ने मुझे जहां-तहां बुलाने लगा. जब मैने जाने से इंकार कर दिया, तो मेरा अश्लील वीडियो वायरल कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अश्लील वीडियो होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >