सेवा, सुशासन के सफल 12 वर्ष, विकसित भारत की सशक्त यात्रा, शाहनवाज हुसैन
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शामिल हुए.
– 12 वर्षों में व्यवस्था हर नागरिक की चौखट तक पहुंची है
कटिहार से रिपोर्ट,
12 साल विश्वास के विकास के जनकल्याण के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ किया गया. जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश 12 साल में ऐतिहासिक निर्णय के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण कार्य ज्योति के लिए होना चाहिए उसे करने का कार्य किया है. उन्होंने कहा कि भाजपा कटिहार के सभी कार्यकर्ता संरचनात्मक सभी कार्य को निष्ठा पूर्वक करने का कार्य करते हैं. जिसका परिणाम है कि आज कटिहार जिला में भाजपा सशक्त एवं मजबूत संगठन बनकर उभरी है. उन्होंने कहा कि सशक्त मध्यम वर्ग, मजबूत भारत और हर परिवार के उज्ज्वल भविष्य के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निरंतर जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है.
जनभागीदारी से विकास की यात्रा निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही
देशवासियों के विश्वास व जनभागीदारी से विकास की यह यात्रा निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही है. मुख्य अतिथि सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष नागरिक देवो भवः के मंत्र को समर्पित वर्ष है. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एक समय था जब सामान्य नागरिक के लिए सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान नहीं थी. छोटी-सी सुविधा के लिए भी लंबी प्रक्रियाओं, अनावश्यक भागदौड़ और प्रतीक्षा का सामना करना पड़ता था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस व्यवस्था को बदलते हुए. नागरिक देवो भवः’ के मंत्र को सुशासन का आधार बनाया. पिछले 12 वर्षों में सरकार की हर पहल का केंद्र नागरिक रहा है.
51 लाख करोड़ से अधिक डीबीटी से लाभार्थियों के खातों में पहुंची
सरकार की सोच व्यवस्था की सुविधा से आगे बढ़कर नागरिक की सुविधा पर केंद्रित हुई है. आज 51 लाख करोड़ से अधिक की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच चुकी है. आयकर में राहत से लेकर आयुष्मान भारत के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा तक, सरकार ने नागरिकों के जीवन को अधिक सरल, सुरक्षित और सम्मानजनक बनाया है. कार्यक्रम में मंचासीन पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, भाजपा प्रदेश मंत्री सीमा झा, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, लक्खी महतो, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ कुमार मालाकार शामिल थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.