कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कुरसेला बस्ती निवासी 12 वर्षीय किशोर की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई. सदर अस्पताल कटिहार में उपचार के दौरान किशोर ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक की पहचान कुरसेला बस्ती निवासी रवि कुमार (12), पिता भोला मंडल के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को जहरीला पदार्थ सेवन करने से किशोर की तबीयत बिगड़ गई थी. परिजन उसे तुरंत सीएचसी कुरसेला ले गए. वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था रवि बताया जाता है कि रवि अपने पिता के चार पुत्रों में तीसरे नंबर का बेटा था. परिजनों के अनुसार, किशोर ने पिता से किसी नशीले पदार्थ के लिए पैसे मांगे थे. पिता द्वारा पैसे नहीं देने पर उसने अवसाद में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ती चली गई. समाचार लिखे जाने तक मृतक का शव सदर अस्पताल से घर नहीं पहुंचा था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
जहरीला पदार्थ खाने से 12 वर्षीय किशोर की मौत
जहरीला पदार्थ खाने से 12 वर्षीय किशोर की मौत
