एक दिन में 4115 लाभुकों के खाते में भेजी गयी राशि, फलका का रहा बेहतर प्रदर्शन

जल्द से जल्द करें शौचालय का निर्माण : डीडीसी कटिहार : डीडीसी अमित कुमार ने बताया इस विशेष अभियान में अमदाबाद के 297, आजमनगर में 445, बलरामपुर में 280, बरारी में 128, बारसोई में 436, डंडखोरा में 106, फलका में 889, हसनगंज में 30, कदवा में 269, कटिहार में 88, कोढा में 115, कुर्सेला में […]

जल्द से जल्द करें शौचालय का निर्माण : डीडीसी

कटिहार : डीडीसी अमित कुमार ने बताया इस विशेष अभियान में अमदाबाद के 297, आजमनगर में 445, बलरामपुर में 280, बरारी में 128, बारसोई में 436, डंडखोरा में 106, फलका में 889, हसनगंज में 30, कदवा में 269, कटिहार में 88, कोढा में 115, कुर्सेला में 456, मनिहारी में 176, मनसाही में 169, प्राणपुर में 114, समेली में 209 सहित संपूर्ण कटिहार जिले में शनिवार को 4115 लाभुकों को उनके बैंक खाता में शौचालय निर्माण की प्रोत्साहन राशि मुहैया करायी गयी. मंगलवार को भी स्पेशल ड्राइव चला कर प्रोत्साहन राशि के भुगतान की कार्रवाई चल रही है.
उन्होंने जिले के समस्त लोगों से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द अपने घरों में दो गड्ढे वाले शौचालय का निर्माण करें. प्रोत्साहन राशि का अविलंब भुगतान होगा। साथ ही शौचालय निर्माण के पश्चात शौचालयों का उपयोग करें एवं कटिहार को खुले में शौच से मुक्त कराने की दिशा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों ने दो गड्ढे वाले शौचालयों का निर्माण किया है. उन्हें प्रोत्साहन राशि के भुगतान में कोई समस्या नहीं है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि विशेष अभियान में फलका प्रखंड ने 889 लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान कर सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है. उन्होंने अन्य बीडीओ को भी इसी गति से काम करने का निर्देश दिया एवं कहा कि जिन- जिन लाभुकों के शौचालय निर्माण पूर्ण हो रहे हैं, उनके आवेदन प्राप्त कर जियो टैग करते हुए अविलंब भुगतान की कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर हम सभी कटिहार को खुले में शौच से मुक्त करने की दिशा में उपलब्धि हासिल कर सकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >