दो पक्षों में मारपीट, दोनों तरफ से प्राथमिकी

कटिहारः शहर के नगर थाना क्षेत्र के बैगना में बीती रात दो पक्षों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद विवाद मारपीट तक जा पहुंचा. इस क्रम में मुहल्ले के लोगों ने आरजकतत्वों के बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना पुलिस पहुंची. पुलिस ने […]

कटिहारः शहर के नगर थाना क्षेत्र के बैगना में बीती रात दो पक्षों के बीच शराब पीने को लेकर विवाद हुआ. इसके बाद विवाद मारपीट तक जा पहुंचा. इस क्रम में मुहल्ले के लोगों ने आरजकतत्वों के बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नगर थाना पुलिस पहुंची. पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. घटना संबंध में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गास्थान एक (नंबर) कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार पिता साधु प्रसाद खाना खाकर अपने घर में सोये हुए थे.

इसी क्रम में घर के मुख्य दरवाजे पर एक दर्जन से भी अधिक लोगों ने प्रदीप को पीटना शुरू कर दिया. मुहल्ले में हो रहे शोर से लोग जग गये और आसपास के लोग एकत्रित हो गये और घर पर आये अराजकतत्वों से भिड़ गये. इस क्रम में मुहल्ले वासियों व दूसरे पक्ष के लोगों में मारपीट हो गयी. इसमें कुछ लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दिया. घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. वह भाग रहे कुछ युवकों को पकड़ कर थाना ले आये. घटना संबंध दोनों पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है. वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल में कुछ गाड़ी चोरी की बतायी जा रही है. फिलहाल इस संदर्भ में पुलिस जांच में जुटी है.

घटना के संदर्भ में एसपी दलजीत सिंह ने कहा कि आपसी विवाद में मारपीट की घटना हुई है. जहां तक चोरी की मोटरसाइकिल की बात सामने आ रही है तो इसके लिए जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >