बसनधो से 114 लीटर देसी शराब बरामद

बलिया बेलौन पुलिस ने सोमवार की संध्या बसन्धो गांव में छापेमारी कर पुलिस ने अज्ञात बोरे में रखी 114 लीटर देसी शराब बरामद की है

बलिया बेलौन.

बलिया बेलौन पुलिस ने सोमवार की संध्या बसन्धो गांव में छापेमारी कर पुलिस ने अज्ञात बोरे में रखी 114 लीटर देसी शराब बरामद की है. गश्ती टीम को संदेहास्पद गतिविधियों की सूचना मिली थी, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आसपास की झाड़ियों और सुनसान जगहों पर छानबीन की. इसी दौरान एक बोरा मिला. जिसमें बड़ी मात्रा में कच्ची देसी शराब भरी हुई थी. पुलिस ने तुरंत बोरे को जब्त कर थाना लाया. शराब तस्कर का पता अभी तक नहीं चल पाया है. पुलिस ने मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर ऐसे गैरकानूनी कार्यों को बढ़ावा नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >