बिहार : नाबालिग सातवीं की थी छात्रा, पैसे के लोभ में जबरन करा रहे थे शादी, उत्तर प्रदेश का दूल्हा गिरफ्तार

कोढ़ा (कटिहार) : थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में सोमवार की रात नाबालिग लड़की से शादी रचा रहे उत्तर प्रदेश के दूल्हे को कोढ़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फुलवरिया पंचायत के मधुरा निवासी एक व्यक्ति अपनी 14 वर्षीया पुत्री की शादी उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के […]

कोढ़ा (कटिहार) : थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में सोमवार की रात नाबालिग लड़की से शादी रचा रहे उत्तर प्रदेश के दूल्हे को कोढ़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फुलवरिया पंचायत के मधुरा निवासी एक व्यक्ति अपनी 14 वर्षीया पुत्री की शादी उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के दलीप नगर निवासी राजाराम के पुत्र परशुराम से (32 वर्ष) करवा रहा था.
ग्रामीणों की सूचना पर कोढ़ा पुलिस मधुरा गांव पहुंची व शादी के मंडप से दूल्हा परशुराम को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद दुल्हन बनी नाबालिग ने भी शादी करने से इन्कार करते हुए अपने पिता पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया. पुलिस ने बाल विवाह अधिनियम 2006 के तहत दूल्हा परशुराम व लड़की के पिता पर मामला दर्ज कर लिया है.
थाने में लड़की ने बताया कि उसके पिता अधेड़ उम्र के लड़के से पैसे के लोभ में जबरन शादी करा रहे थे. वह अभी गांव के ही स्कूल में सातवीं की छात्रा है तथा आगे पढ़ना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >