पुलिस छावनी में तब्दील रहा कलेक्ट्रेट

कटिहार : पुनर्वास् संघर्ष समिति के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विक्टर झा के नेतृत्व में राजेंद्र स्डेडियम से एक विशाल जुलूस शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचा. जुलूस में शामिल विस्थापित अपने अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए समाहरणालय की ओर जा रहे थे. जुलूस के समाहरणालय पहुंचते ही जुलूस में शामिल लोग अलग-अलग खेमे में […]

कटिहार : पुनर्वास् संघर्ष समिति के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विक्टर झा के नेतृत्व में राजेंद्र स्डेडियम से एक विशाल जुलूस शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचा. जुलूस में शामिल विस्थापित अपने अपने हाथ में तिरंगा लहराते हुए समाहरणालय की ओर जा रहे थे. जुलूस के समाहरणालय पहुंचते ही जुलूस में शामिल लोग अलग-अलग खेमे में एसडीओ कार्यालय, डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय, डीडीसी कार्यालय, निबंधन कार्यालय के समक्ष धरना देकर बैठ गये.

हालांकि जिला प्रशासन ने आंदोलन को देखते हुए बुधवार रात को ही समाहरणालय की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली थी. समाहरणालय सहित अन्य विभाग के कार्यालय के मुख्य गेट को अंदर से बंद कर दिया गया था और अंदर बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया था. इसके अतिरिक्त जिले के कई थाना के थानाध्यक्ष पुलिस पदाधिकारी, बीएमपी जवान, महिला लाठी पार्टी सहित भारी संख्या में पुलिस बल समाहरणालय के समीप मोर्चा संभाले हुए थे. लाठी चार्ज की संभावना को देखते हुए टीयर गैस से लैस पुलिस भी तैनात थी.

कई थानों की फोर्स के साथ मुस्तैद रहे अधिकारी : नाकेबंदी को लेकर डीएम मिथिलेश मिश्र अन्य अधिकारियों के साथ समाहरणालय पहुंचे. डीएम ने कई बार विक्टर से बात करने का प्रयास किया. आंदोलनकारियों का कहना था कि उन्हें आश्वासन नहीं जमीन चाहिए. मौके पर कटिहार सदर एसडीओ नीरज कुमार, मनिहारी एसडीओ अरुण कुमार सिंह, बारसोई एसडीओ फिरोज अख्तर सहित कटिहार एसडीपीओ लाल बाबू यादव, डीएसपी मुख्यालय त्रिपुरारी सिंह सहित नगर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदू, सुनील कुमार पासवान, अरविंद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष अंजय कुमार अमन, कुरसेला थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, रौतारा थानाध्यक्ष रूपेश कुमार आिद मोर्चा संभाले हुए थे. पांच घंटा के अथक प्रयास व जिला प्रशासन के द्वारा शीघ्र अतिशीघ्र विस्थापितों को जमीन मुहैया कराने की बात पर आंदोलनकारी राजी हुए और धरने से हटे.
कई बार मामला बिगड़ते-बिगड़ते बचा
डीएम मिथिलेश मिश्र के अथक प्रयास के बाद तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी बात को अनसुना कर दिये जाने पर एक समय ऐसा आया कि अब प्रशासन एक्सन में आयेगा, लेकिन जिला प्रशासन ने धैर्य का परिचय देते हुए मामले को शांति से निबटा दिया. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन भी समाहरणालय पहुंच गये तथा डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी से वार्ता किये. इस बीच डीएम मिथिलेश मिश्र व एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने पुनर्वास संघर्ष समिति के संस्थापक विक्टर झा से वार्ता की. पांच घंटे बाद वार्ता सफल हुई और विस्थापितों की मांग को शीघ्र पूरा करने के आश्वासन पर लोग समाहरणालय सहित अन्य कार्यालय के गेट से हटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >