कट्टे के साथ शातिर धराया

कटिहार : सहायक थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर शहर के तेजा टोला में छापेमारी कर अपराधी रूपेश गोप को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से कट्टा तथा दो कारतूस भी बरामद किया. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सहायक […]

कटिहार : सहायक थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर शहर के तेजा टोला में छापेमारी कर अपराधी रूपेश गोप को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से कट्टा तथा दो कारतूस भी बरामद किया. पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

सहायक थानाध्यक्ष अंजय अमन ने गुप्त सूचना के आधार तेजा टोला में छापेमारी की तथा रूपेश गोप उर्फ रूपेश यादव पिता स्व कृष्णा गोप को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार रूपेश के विरुद्ध कटिहार के सहायक थाने में चार, रौतारा, मनसाही सहित नगर थाना, मुफस्सिल थाने में तकरीबन एक दर्जन से भी अधिक अापराधिक मामले दर्ज हैं. सहायक थाने में दर्ज कई कांडों में रूपेश प्राथमिकी अभियुक्त है. उसकी तलाश पुलिस महीनों से कर रही थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >