फुदो यादव विरुद्ध कुरसेला थाने में दर्ज है हत्या का मामला
कटिहार : सहायक थाना पुलिस व कुरसेला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कटिहार रेलवे स्टेशन के समीप छापेमारी कर वांछित अपराधी फुदो यादव को गिरफ्तार किया गया. सहायक थानाध्यक्ष अजय कुमार अमन ने बताया कि विपिन यादव गिरोह के सक्रिय सदस्य फुदो के विरुद्ध कुरसेला में हत्या का मामला दर्ज है. पुलिस गिरफ्तार आरोपित फुदो यादव पिता घनश्याम यादव जरलाही कुरसेला निवासी को गिरफ्तार कर उसके अापराधिक रिकार्ड की छानबीन कर रही है. कटिहार सहित अन्य जिलों में वांछित ने कितने घटना को अंजाम दिया है यह भी पूछताछ की जा रही है.
