चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

एक कंपनी पारा मिलिट्री फाेर्स तैनात कटिहार : जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मुस्लिमों के चेहल्लुम त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जिले के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों व सशस्त्र बल के जवान की तैनाती की गयी है. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने बताया […]

एक कंपनी पारा मिलिट्री फाेर्स तैनात

कटिहार : जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मुस्लिमों के चेहल्लुम त्योहार को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जिले के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों पर पुलिस बलों व सशस्त्र बल के जवान की तैनाती की गयी है. एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने बताया कि पारा मिलिट्री फोर्स की एक कंपनी की तैनाती की गयी है. साथ ही सभी मुख्य चौक-चौराहों पर खासी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है. उन्होंने बताया कि जिले के सभी थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है
कि किसी भी सूरत में जिले व शहर की लॉ एंड आर्डर बिगड़नी नहीं चाहिए. असामाजिक तत्व पर पुलिस की खास नजर रहेगी. वहीं अफवाह फैलाने वालों की भी खैर नहीं. एसपी ने लोगों को व्हाट्सएप्प, फेसबुक सहित सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट पर कमेंट करने से बचने की सलाह दी है. एसपी डॉ सिद्धार्थ ने कटिहार वासी से चेहल्लुम शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >