एसआरएम अस्पताल के प्रबंधक को पटना पुलिस ने किया अरेस्ट

कटिहार : शहर के डीएस कॉलेज रोड समीप स्थित एसआरएम निजी नर्सिंग होम के प्रबंधक रवि सिन्हा को कटिहार पुलिस के सहयोग से पटना पुलिस ने सोमवार की रात प्रभात कॉलोनी में छापेमारी कर गिरफ्तार कर उन्हें अपने साथ पटना ले गयी. पटना पुलिस के अनुसार, प्रबंधक रवि सिन्हा भागलपुर निवासी के विरुद्ध पटना के […]

कटिहार : शहर के डीएस कॉलेज रोड समीप स्थित एसआरएम निजी नर्सिंग होम के प्रबंधक रवि सिन्हा को कटिहार पुलिस के सहयोग से पटना पुलिस ने सोमवार की रात प्रभात कॉलोनी में छापेमारी कर गिरफ्तार कर उन्हें अपने साथ पटना ले गयी. पटना पुलिस के अनुसार, प्रबंधक रवि सिन्हा भागलपुर निवासी के विरुद्ध पटना के शास्त्री नगर थाने में अस्पताल में राशि गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसके आलोक में उन्हें गिरफ्तार किया गया है.
10 लाख रुपये गबन का है आरोप : पटना पुलिस के अनुसार, आरोपित रवि सिन्हा के विरुद्ध पटना स्थित ईश्वर दयाल अस्पताल के प्रबंध निदेशक माया प्रसाद ने पटना के शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए एसआरएम अस्पताल कटिहार के मैनेजर पर ईश्वर दयाल अस्पताल एवं एसआरएम अस्पताल में तकरीबन 10 लाख रुपये गबन का आरोप लगाया है.
कटिहार में संचालित हो रहे एसआरएम निजी नर्सिंग होम को बीते दिन पूर्व डीएम के आदेश पर बंद कर दिया गया था. अस्पताल में तालाबंदी की वजह अस्पताल प्रबंधक व उनके साझेदारों के बीच अनबन थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >