कुरसेला थाना पुलिस ने एनएच 31 पर कटरिया पुलिस पिकेट के समीप सोमवार को वाहन जांच में एक टोटो से 107 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है. टोटो से विदेशी शराब बरामद करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्करों में पूर्णिया जिला के सहायक खंजाची थाना क्षेत्र के प्रिंस कुमार 20 वर्ष पिता बबलू राय ग्राम शांति नगर एवं मनोज कुमार दास 31 वर्ष पिता दिलीप दास छठ पोखर दलमा टोली निवासी शामिल है. कुरसेला थाना पुलिस ने मधनिषेध उत्पाद अधिनियम के तहत कुरसेला थाना में शराब तस्करों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार शराब तस्करों से पुलिस शराब तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस शराब तस्करों से पूछताछ में यह ज्ञात कर रही है कि विदेशी शराब का यह खेप किस जगह से लाया गया है. किस स्थान पर इसकी डिलवरी करने वाला था. कुरसेला थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 31 के रास्ते विदेशी शराब का बड़ा खेप तस्कर लेकर गुजरने वाला है. पुलिस ने सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एनएच 31 सहित एसएच 77 पर पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया. एनएच 31 पर कटरिया पुलिस पिकेट के समीप गुजर रहे एक टोटो की तलाशी में 107 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. नशाबंदी को लेकर पुलिस के लगातार कार्रवाई के बाद शराब तस्करी का अवैध धंधा रूकने का नाम नहीं ले रहा है.
कटरिया पुलिस पिकेट के समीप टोटो से 107 लीटर शराब बरामद
कटरिया पुलिस पिकेट के समीप टोटो से 107 लीटर शराब बरामद
