17 से चलेगी पूजा स्पेशल

कटिहार : पूजा के दौरान रेलयात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दिल्ली से कटिहार समेत अन्य जगहों के लिए 10 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गयी है. मध्य पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक के अनुसार, दिल्ली से कटिहार के लिए दिल्ली-कटिहार-दिल्ली अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 04454, […]

कटिहार : पूजा के दौरान रेलयात्रियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेलवे द्वारा दिल्ली से कटिहार समेत अन्य जगहों के लिए 10 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की गयी है. मध्य पूर्व रेलवे के मुख्य यात्री परिचालन प्रबंधक के अनुसार, दिल्ली से कटिहार के लिए दिल्ली-कटिहार-दिल्ली अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन संख्या 04454, 17 अक्तूबर से चलेगी.
यह ट्रेन 17, 20 एवं 23 अक्तूबर को चलेगी. दिल्ली से 11.50 बजे प्रस्थान करेगी व कटिहार 17.30 बजे पहुंचेगी. पुनः ट्रेन संख्या 04453 कटिहार से 18, 28 एवं 24 अक्तूबर को 00.15 बजे दिल्ली पहुंचेगी. यह ट्रेन दिल्ली से प्रस्थान कर दिल्ली, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर कैंट, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, छपरा ग्रामीण, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया होते हुए कटिहार पहुंचेगी. उक्त ट्रेन पुनः कटिहार से प्रस्थान कर उपरोक्त सभी रेलवे स्टेशन होते हुए दिल्ली पहुंचेगी. ट्रेन में कुल 20 कोच होंंगे. इसमें सामान्य बोगी-18 कोच तथा ब्रेकवान-दो रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >