अलग-अलग जगहों से छह शराबियों को उत्पाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

कटिहार : उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने जिले के मनिहारी, कोढ़ा तथा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर छह शराबियों को गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि एसआइ प्रकाश कुमार व ज्योति भूषण के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस ने जिले में छापेमारी अभियान चलाया. मुफस्सिल […]

कटिहार : उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा के निर्देश पर उत्पाद पुलिस ने जिले के मनिहारी, कोढ़ा तथा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाकर छह शराबियों को गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि एसआइ प्रकाश कुमार व ज्योति भूषण के नेतृत्व में उत्पाद पुलिस ने जिले में छापेमारी अभियान चलाया.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोंगरा चौक से विकास कुमार यादव, रघुवंश सिंह, मनिहारी थाना क्षेत्र से सुनील सिंह, कोढ़ा थाना क्षेत्र के अमीनाबाद चौक से शंभु राय, वकील मंडल व विरेंद्र कुमार साह को गिरफ्तार किया गया. प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >