डीएम ने एक वर्ष से बंद पड़ी जूट मिल का लिया जायजा

कटिहार : विगत आठ जनवरी 2016 से बंद पड़ी नयी जूट मिल की स्थिति का जायजा लेने डीएम मिथिलेश मिश्र जूट मिल पहुंचे. मील का निरीक्षण करने के बाद सभी यूनियन के प्रतिनिधि और मील के पदाधिकारियों को अपने कार्यालय बुलाकर बिंदु वार सभी समस्याओं से अवगत हुए. कटिहार मजदूर संघ इंटक के जिला अध्यक्ष […]

कटिहार : विगत आठ जनवरी 2016 से बंद पड़ी नयी जूट मिल की स्थिति का जायजा लेने डीएम मिथिलेश मिश्र जूट मिल पहुंचे. मील का निरीक्षण करने के बाद सभी यूनियन के प्रतिनिधि और मील के पदाधिकारियों को अपने कार्यालय बुलाकर बिंदु वार सभी समस्याओं से अवगत हुए. कटिहार मजदूर संघ इंटक के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने डीएम श्री मिश्र को बताया कि मजदूरों को 35 दिनों की मजदूरी, चार महीने का भविष्य निधि एवं कर्मचारी राज्य बीमा निगम का कटा हुआ अंशदान भुगतान लंबित है.

यूनियन के प्रतिनिधियों ने मील को चालू कराने को लेकर प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, कपड़ा मंत्री, मुख्यमंत्री से पत्राचार कर मांग पत्र भी दिखाया. सभी बिंदुओं की जानकारी के बाद डीएम श्री मिश्र में यूनियन को आश्वस्त किया कि पत्र के माध्यम से सभी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे. डीएम श्री मिश्रा ने नया जूट मील के पदाधिकारी नवीन सिंह से भी जानकारी प्राप्त की. सभी यूनियन के प्रतिनिधियों ने बताया कि जिला पदाधिकारी के इस पहल से मजदूरों में एक आशा की किरण जगी है.

डीएम से मिलने वालों में कटिहार मजदूर संघ इंटक के विनोद झा, आशित घोष, भारतीय मजदूर संघ प्रदेश मंत्री राकेश चौधरी, नागेंद्र राम, सतीश सिंह, कटिहार लेबर यूनियन के मंत्री दिलीप मंडल, मोहर्रम खान, पूरण महतो इत्यादि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >