एकाउंटेंट ने छात्राओं को भगाया, किया हंगामा

बरारी : एसबीआई गुरुबाजार शाखा में ग्राहकों एवं छात्राओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है. बुधवार को एसबीआइ गुरूबाजार में कुछ छात्राएं व ग्रामीण जब बैक एकाउंटेंट के पास गये, तो उन्होंने छात्राओं को डांट कर भगा दिया. इसके बाद लोगों ने बैंक में हंगामा किया. राजेश कुमार, रीना […]

बरारी : एसबीआई गुरुबाजार शाखा में ग्राहकों एवं छात्राओं के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है. बुधवार को एसबीआइ गुरूबाजार में कुछ छात्राएं व ग्रामीण जब बैक एकाउंटेंट के पास गये, तो उन्होंने छात्राओं को डांट कर भगा दिया. इसके बाद लोगों ने बैंक में हंगामा किया. राजेश कुमार, रीना कुमारी, ब्रजेश, निर्मला देवी, कन्हैया प्रसाद सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि एसबीआइ शाखा गुरूबाजार में इन दिनों अव्यवस्था का माहौल है.

ग्राहक एवं गरीब जनता के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं. किसी भी काम की जानकारी लेने की बात पर फटकार मिलती है. शाखा प्रबंधक बीके झा अपने कक्ष में बैठे रहे, लेकिन कुछ नहीं बोले.

अभाविप के नेता अनंत कुमार, जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, कांग्रेस अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह, लोजपा अध्यक्ष परविंदर सिंह, राजद अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने डीएम से जांच करा कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >