जनता दरबार में 10 फरियादियों ने लगायी न्याय का गुहार

एसपी के जनता दरबार में मंगलवार को 10 फरियादियों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

कटिहार. एसपी के जनता दरबार में मंगलवार को 10 फरियादियों ने आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. उक्त सभी मामलों में एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने एसपी कार्यालय पहुंचे. लोगों ने अपनी शिकायत को लेकर एसपी शिखर चौधरी को आवेदन दिया. इन आवेदनों में जमीनी विवाद, आरोपित की गिरफ्तारी, प्राथमिकी दर्ज करने, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न सहित अन्य मामलों को लेकर 10 लोगों ने एसपी को आवेदन दिया. एसपी ने आवेदकों की शिकायत सुनी तथा उनकी समस्या निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >