कटिहार गुरुवार को आयोजित एसपी के जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ ही उमड़ पड़ी. 10 आवेदक ने न्याय की गुहार लगाते हुए एसपी को आवेदन दिया. उक्त मामले में एसपी ने कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिये. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगाने को एसपी कार्यालय पहुंचे.लोगों ने अपनी शिकायत को लेकर एसपी शिखर चौधरी को आवेदन दिया. इन आवेदनों में अधिकतर मामले जमीनी विवाद से जुड़े थे. इसके अतिरिक्त थाना में दर्ज कांड में आरोपी की गिरफ्तारी, प्राथमिकी दर्ज करने, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न,सहित अन्य मामलों को लेकर 10 लोगों ने एसपी को आवेदन दिया. एसपी ने आवेदकों की शिकायत सुनी तथा उनकी समस्या निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
