Kanhaiya Kumar: सत्तू पीकर सत्ता की सीढ़ी चढ़ने की कोशिश! मुजफ्फरपुर में कन्हैया कुमार की पदयात्रा

Kanhaiya Kumar Yatra: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार अपने पलायन रोको नौकरी दो यात्रा के तहत मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. शहर में यात्रा करने के दौरान उन्होंने एक सत्तू के दुकान पर रुक कर दो गिलास सत्तू पिया. कन्हैया की इस यात्रा को विधानसभा चुनाव की तैयारी के नजरिये से देखा जा रहा है. साथ ही सत्तू पीने के बाद शहर में उनकी खूब चर्चा हुई. पढे़ं पूरी खबर…

Kanhaiya Kumar Yatra: कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार इन दिनों बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं. इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव भी है. इसको लेकर कन्हैया की यह पलायन रोको नौकरी दो यात्रा अहम मानी जा रही है. शनिवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की पदयात्रा मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां उन्होंने युवाओं से संवाद किया और मीडिया कर्मियों से बातचीत की. शहर में पदयात्रा के दौरान सरैयागंज टावर आने के क्रम में कन्हैया ने यूबी टावर के पास नंदू की सत्तू दुकान से दो गिलास सत्तू पिया. सत्तू पीने के बाद उन्होंने दुकानदार को 500 रुपये दिए. सत्तू दुकानदार ने रुपये लेने से इनकार किया, लेकिन कन्हैया ने कहा कि आप रख लीजिये. कन्हैया का इस तरीके से बीच मार्केट में रुकना और सत्तू दुकान पर सत्तू पीना काफी चर्चा में रहा. उनके कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे. 

कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने में जुटे कन्हैया

राजनीतिक पंडितों का मानना है कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने बिहार में अपनी स्थित मजबूत करने को लेकर कन्हैया कुमार को इस पलायन रोको नौकरी दो यात्रा का अगुआ बना कर भेजा है. कन्हैया बिहार में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान कन्हैया कुमार कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों से भी संवाद करते हैं. कन्हैया का कहना है कि इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य पलायन और रोजगार पर बात करना है. लोग इस पदयात्रा को विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देख रहे हैं. इसे कांग्रेस की तैयारी का अहम हिस्सा मान रहे हैं.

कन्हैया कुमार की पदयात्रा से परेशान आरजेडी

वहीं दूसरी तरफ, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में शामिल कांग्रेस अपनी सहयोगी पार्टी आरजेडी को लगातार झटके दे रही है. कांग्रेस ने बीते दिनों अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर राजेश कुमार को पार्टी की कमान सौंप दी. ऐसा नहीं है कि कांग्रेस ने पहली बार इस तरह का कोई फैसला लिया है, जिससे आरजेडी असहज महसूस कर रही है. एक तरह कांग्रेस ने अपने नेता कन्हैया कुमार की अगुवाई में बिहार में पलायन रोको नौकरी दो यात्रा शुरू किया है. इस यात्रा की वजह से भी आरजेडी परेशान दिख रही है. हालांकि, मुख्य विपक्षी दल के नेता खुलकर कुछ बोल नहीं रहे हैं.

ALSO READ: Video: कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको नौकरी दो’ यात्रा में भिड़े कार्यकर्ता, मुजफ्फरपुर पहुंची है पदयात्रा

ALSO READ: Bihar Politics: आर-पार के मूड में आरजेडी, JDU ने भी किया पलटवार, सीएम नीतीश के नेता बोले- फिट हैं मुख्यमंत्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >