भरूहिया में दंगल प्रतियोगिता, देशभर के पहलवानों ने दिखाया दम

KAIMUR NEWS.प्रखंड अंतर्गत राम-जानकी मंदिर भरूहिया के प्रांगण में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व मिथिलेश दुबे ने किया.दंगल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया.

फोटो.100. दंगल लड़ते पहलवान प्रतिनिधि, चांद प्रखंड अंतर्गत राम-जानकी मंदिर भरूहिया के प्रांगण में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व मिथिलेश दुबे ने किया.दंगल प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आये पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया. प्रतियोगिता को देखने के लिए उत्तर प्रदेश और बिहार से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.इस दंगल में दो दर्जन से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया. इनमें जम्मू-कश्मीर के सनी पहलवान, हरियाणा के सत्येंद्र पहलवान, मथुरा के धीरज पहलवान, जौनपुर के उमेश पहलवान, इलाहाबाद के महेंद्र पहलवान, फैजाबाद के राजेश पहलवान, गाजियाबाद के राजू पहलवान, कैमूर के रियासत पहलवान, मिर्जापुर के पवन पहलवान, हरिद्वार के राहुल पहलवान और बिहार के शमशेर पहलवान सहित कई नामी पहलवान शामिल रहे. प्रतियोगिता में मथुरा के धीरज पहलवान की 21 हजार रुपये की कुश्ती विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसकी काफी चर्चा रही.मौके पर धनंजय सिंह, धर्मेंद्र बिंद, लक्ष्मण राम, छन्नू राम, बीरेंद्र बिंद सहित हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >