अनियंत्रित बाइक की टक्कर से महिला गंभीर, वाराणसी रेफर

KAIMUR NEWS.चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में बुधवार को एक अनियंत्रित बाइक ने दूसरी बाइक पर सवार एक महिला को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिये पहले चैनपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया.

फोटो 9 घायल महिला को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाते परिजन प्रतिनिधि, भभुआ सदर. चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा बाजार में बुधवार को एक अनियंत्रित बाइक ने दूसरी बाइक पर सवार एक महिला को टक्कर मार दी. इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला को इलाज के लिये पहले चैनपुर सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. एंबुलेंस की मदद से परिजन महिला को भभुआ ले गये, लेकिन वहां भी इलाज के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद एंबुलेंस के जरिये उसे वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.जानकारी के अनुसार घायल महिला की पहचान सोनहन थाना क्षेत्र के महुवारी गांव निवासी प्रिंस कुमार की 22 वर्षीय पत्नी सीता कुमारी के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि सीता कुमारी अपने परिजनों के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के धरहरा गांव अपने रिश्तेदारी में जा रही थी. इसी दौरान हाटा बाजार में एक अनियंत्रित बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी.घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >