बाइक व इ-रिक्शे की टक्कर में महिला घायल, रेफर

सिसौड़ा बैंक ऑफ इंडिया के समीप बाइक व इ रिक्शा की भिड़ंत में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी

रामगढ़. गुरुवार की देर रात दशमी मेले के दौरान रामगढ़-नुआंव पथ पर सिसौड़ा बैंक ऑफ इंडिया के समीप बाइक व इ रिक्शा की भिड़ंत में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी, जिसे इलाज के लिए पंचायत के मुखिया प्रदीप सिंह कुशवाहा द्वारा एक निजी वाहन से रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. घायल महिला की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव की रहने वाली प्रियंका देवी के रूप में की गयी है, जिन्हें चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, प्रियंका अपने पति के साथ गुरुवार की देर शाम रामगढ़ की तरफ बाइक से अपने गांव भटवलिया जा रही थी, इसी दौरान उनकी बाइक एक अनियंत्रित इ रिक्शा से जा टकरायी. इधर, मुख्य सड़क पर दुर्घटना होते देख कुछ दूर खड़े पंचायत के मुखिया पास आये और घायल महिला को कुछ लड़कों के साथ एक स्कॉर्पियो से रामगढ़ अस्पताल लाये, जहां चिकित्सकों द्वारा घायल महिला को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >