कैमूर के अधवार गांव में घास काटने के दौरान करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की मौत

Kaimur News : कैमूर के अधवार गांव में घास काट रही 28 वर्षीय महिला की बिजली करंट से मौत हो गई. परिवार के सदस्यों को गहरा सदमा लगा है. महिला अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई है.

Kaimur News : मोहनिया थाना क्षेत्र के अधवार गांव में शनिवार की शाम घास काटने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आने से 28 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान अधवार गांव निवासी मनिल गुप्ता की पत्नी रंगिता देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि रंगिता देवी गांव के समीप ट्रांसफार्मर के पास घास काट रही थी. इसी दौरान वह बिजली के संपर्क में आ गयी और करंट की चपेट में आने से मौके पर ही गिर गयी.

काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने शुरू की खोजबीन

रंगिता देवी के काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे. खोजबीन के दौरान महिला को बिजली की चपेट में आया देखकर परिजन आनन-फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लेकर पहुंचे.

Also Read : रोहतास: घर की पोषण वाटिका से दूर होगा कुपोषण, बिसेनिया बाल गांव में महिलाओं और बच्चों की हुई हीमोग्लोबिन जांच

चिकित्सकों ने जांच के बाद किया मृत घोषित

अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया में चिकित्सकों ने महिला की जांच की, जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read : राजकीय डिग्री कॉलेज में काव्य पाठ प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने कविता के जरिए दिखाई प्रतिभा

एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गयी महिला

रंगिता देवी अपने पीछे एक पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गयी है. इनमें एक वर्षीय पुत्र सिबैक कुमार गुप्ता, सात वर्षीय पुत्री सुगंधा और नौ वर्षीय पुत्री सुप्रिया शामिल हैं.

Also Read : मौनी बाबा की कुटिया में हर्षोल्लास से मनायी गयी गणिनाथ जयंती, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

गांव में पसरा मातम

महिला की मौत की खबर मिलते ही अधवार गांव में भी मातम पसर गया. हादसे के बाद ग्रामीणों में शोक का माहौल है. परिवार के सदस्यों के विलाप से गांव का माहौल गमगीन हो गया है.

Also Read : राजकीय डिग्री कॉलेज में काव्य पाठ प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने कविता के जरिए दिखाई प्रतिभा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >