Kaimur News : भगवानपुर थाना क्षेत्र के बभनी गांव में पारिवारिक विवाद से आहत एक महिला ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल, भभुआ में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है.
बंटवारे के विवाद के बाद उठाया कदम
जानकारी के अनुसार, बभनी गांव निवासी चंद्रमा सिंह की 22 वर्षीय पत्नी चांदनी कुमारी ने मंगलवार सुबह पारिवारिक बंटवारे को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद घर में सब्जियों पर छिड़काव के लिए रखी कीटनाशक दवा पी ली. घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए हुए थे.
हालत बिगड़ने पर अस्पताल में कराया भर्ती
महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद उसे तुरंत सदर अस्पताल, भभुआ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया.
चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा इलाज
महिला के भसुर अरुण सिंह कुशवाहा ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण उसने यह कदम उठाया. सदर अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. कमलेश कुमार की देखरेख में महिला का इलाज किया जा रहा है. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल महिला की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.
