फसलों को जंगली जानवर पहुंचा रहे नुकसान

जंगली जानवरों से किसानों की फसल को काफी नुकसान हो रहा है.

चांद. जंगली जानवरों से किसानों की फसल को काफी नुकसान हो रहा है. जंगली जानवर हिरन, नीलगाय, घोड़रज आदि काफी संख्या में झुंड के झुंड फसल को रौंद दे रहे हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं. विगत दिनों भी जंगली जानवरों से हो रहे नुकसान को लेकर किसानों द्वारा सरकार से गुहार लगायी गयी थी. इसके लिए सरकार द्वारा शूटर बुलाकर जानवरों को सूट किया गया था. उस समय चांद में 42 जंगली जानवर सूट किये गये थे, जिससे संख्या कुछ कम हुई थी. लेकिन लोहदन पंचायत को वन विभाग का क्षेत्र का मानकर छोड़ दिया गया था. इस समय खासकर केकड़ा बधार में काफी संख्या में ऐसे जंगली जानवर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसान काफी परेशान हैं और शासन प्रशासन से उचित कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >