कर्मनाशा. दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के मौहरियां गांव के बधार में सोमवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गयी. इस घटना में करीब एक बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. जानकारी के अनुसार, मौहरियां गांव निवासी बसावन बिंद रेहन का खेत लेकर गेहूं का खेती किया था. सोमवार को खेत में अचानक आग लग गयी और गेहूं की फसल जलने लगी. सूचना पाकर गांव के काफी संख्या में लोग जुट गये और निजी संसाधनों के बल पर आग बुझाने में जुट गये, साथ ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड व 112 पुलिस को दी गयी. सूचना पाकर फायर ब्रिगेड व 112 पुलिस मौके पर पहुंच गयी. हालाकिं, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था, लेकिन किसान का करीब एक बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गयी. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आर्थिक सहायता देने की मांग की है.
आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख
दुर्गावती प्रखंड क्षेत्र के मौहरियां गांव के बधार में सोमवार को अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गयी.
